Home » प्रभु कृष्ण की बाल लीलाओं को सुन झूमे भक्त, जरूरतमंद की सेवा प्रकल्प को भी किया गया पूरा

प्रभु कृष्ण की बाल लीलाओं को सुन झूमे भक्त, जरूरतमंद की सेवा प्रकल्प को भी किया गया पूरा

by pawan sharma

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से शास्त्रीपुरम के चर्चित चौराहे बचत बगीची पर चल रही श्रीमद भागवत कथा का रसपान पाने के लिए भक्तों का सैलाब कथा स्थल पर उमड़ रहा है स्थल पहुंच रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू महाराज ने भक्तों को कृष्ण बलराम के नामकरण और बाल लीलाओं की कथा का श्रवण कराया। प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं और गोपियों के साथ हठ खेलियों और दानवों की कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। चिन्मयानन्द महाराज ने भक्तों को बताया कि प्रभु कृष्ण की लीलाएं धर्म की स्थापना और मार्गदर्शक के रूप में थी। इसलिय भक्तो को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिये।

कथा के दौरान विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की आगरा इकाई की ओर से एक और सेवा प्रकल्प को अंजाम दिया। इस प्रकल्प के माध्यम से ट्रस्ट ने गरीब बच्चों को स्वेटर और अन्य सामग्री वितरित की। यह पुनीत कार्य भी संत चिन्मयानन्द बापू के हाथों से पूरा कराया गया। इस प्रकल्प की शुरुआत करने पर बापू ने ट्रस्ट के सदस्यों को बधाई दी।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा के पदाधिकारियों ने बताया कि आज श्रीमद् भागवत के दौरान बापू ने भक्तो को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण कराया है साथ ही गरीब बच्चों को स्वेटर और अन्य सामग्री भी वितरित की गयी है।

Related Articles

Leave a Comment