Home » 11 महीने बाद आगरा इटावा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी डेमू पैसेंजर, यात्रियों को मिली राहत

11 महीने बाद आगरा इटावा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी डेमू पैसेंजर, यात्रियों को मिली राहत

by admin
11 months later, Demu passenger ran on Agra-Etawah railway track, passengers got relief

Agra. लगभग 11 महीनों बाद आगरा से इटावा रेलवे ट्रैक पर आगरा इटावा मैनपुरी डेमू पैसेंजर दौड़ती हुई नजर आई। शुक्रवार से एक बार फिर इस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों ने आगरा कैंट स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाई और रवाना किया। एक बार फिर इस पैसेंजर ट्रेन के संचालन शुरू होने से रेल यात्री भी काफी उत्साहित नजर आए। पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से आगरा इटावा मैनपुरी बटेश्वर जाने वाले यात्रियों बड़ी राहत मिली है।

कोरोना के चलते मार्च से सभी यात्री ट्रेनों के चक्के पूरी तरह से जाम हो गए थे। कोरोना ने रेलवे के 156 वर्षों के इतिहास को तोड़ दिया था। सभी एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों के साथ पैसेंजर ट्रेन बंद हो गई थी। हालांकि 1 जून से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। इसके बाद से अन्य ट्रेनों की संख्या बढ़ती गई थी लेकिन पैसेंजर ट्रेन का संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ था।

पैसेंजर ट्रेनों के संचालन न होने से आगरा से इटावा मैनपुरी जाने वाले आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरी में उन्हें काफी दाम खर्च करने के बाद रोडवेज बसों से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। यात्रियों के द्वारा रेलवे से पैसेंजर ट्रेनों को चालू करने की मांग की जा रही थी। होली का त्यौहार निकट है, ऐसे में पैसेंजर ट्रेनों का चलना काफी जरूरी था।

रेलवे द्वारा यात्रियों की परेशानियों और उनकी मांग को देखते हुए आगरा इटावा मैनपुरी डेमू ट्रेन का 26 फरवरी यानी शुक्रवार से संचालन शुरू कर दिया गया। गाड़ी संख्या 01909 आगरा इटावा मैनपुरी डैमू आगरा कैंट से शाम 4:35 बजे रवाना होगी जो 19:55 बजे इटावा आने के बाद 20:10 बजे मैनपुरी के लिए रवाना हो जाएगी, यह ट्रेन रात 9:30 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01910 मैनपुरी इटावा आगरा डेमू ट्रेन सुबह 4:30 बजे मैनपुरी से रवाना होगी जो सुबह 6:00 बजे इटावा पहुंचेगी, यहां से 6:10 बजे आगरा के लिए चलेगी और 9:40 बजे सुबह आगरा कैंट पर पहुंचेगी।

इस ट्रेन के शुरू होने से इटावा ही नहीं आसपास क्षेत्र के लोगों को आगरा जाने के लिए अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। माना जा रहा है जल्द ही अन्य पैसेंजर ट्रेन चालू होगी। ऐसे में होली के त्यौहार पर लोग आसानी से इन ट्रेनों के द्वारा अपने अपने घरों को जा सकेंगे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles