बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड मूवीज में अभिनय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सैंस के लिए भी उनके फैंस के द्वारा पसंद की जाती है लेकिन कभी-कभी उनके फैशन सैंस के चलते उनके फैंस उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। अभी हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी ही ड्रेस पहनी जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों द्वारा उन्हें काफी ट्रोल किया गया यहां तक कि उनके तरह-तरह के मीम्स भी बनाए गए।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ साथ फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। फिलहाल वे हाल ही में लॉन्च हुई अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ के लिए काफी चर्चित हैं। प्रियंका चोपड़ा मशहूर तो है ही लेकिन एक ड्रेस ने भी उन्हें इस समय चर्चित कर दिया है। दरअसल, हाल में उन्होंने जब एक ऐसी ड्रेस पहनी जिस पर दर्शक मीम्स और जोक्स बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं जब इन जोक्स और मीम्स को प्रियंका चोपड़ा ने देखा तो उन्होंने मीम्स बनाने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए उन मीम्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए मीम्स में प्रियंका चोपड़ा को ब्लोहॉर्न के रूप में देखा जा रहा है वहीं कुछ मीम्स में वे नए पोकेमॉन के रूप में दिख रही है जिसे प्रियंकामॉन नाम दिया गया है। वहीं 1 मीम में वह क्रिकेट बॉल की तरह दिखाई दे रही हैं जिसे विराट कोहली कैच कर रहे हैं। अलावा इसके एक मीम में तो उन्हें पफर फिश की नई वैरायटी के तौर पर भी दिखाया गया है। एक मीम में प्रियंका को हॉट एयर बलून की तरह दिखाया गया है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर अकाउंट पर मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि “मेरा दिन बनाने के लिए शुक्रिया दोस्तों!”बता दें प्रियंका के इस ट्वीट पर करीब डेढ़ से दो हजार के करीब लाइक्स आ चुके हैं। प्रियंका के फैंस इन दिनों उनकी किताब को लेकर भी काफी उत्सुक हैं और उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।प्रियंका चोपड़ा की इस किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बड़े खुलासे किए हैं।अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा हाल में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आए थीं।