Home » सिंकन्दरा क्षेत्र में बाइक सवारों ने एक युवक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा राहगीर हुआ घायल

सिंकन्दरा क्षेत्र में बाइक सवारों ने एक युवक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा राहगीर हुआ घायल

by admin

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर 11 में उस समय अफरा तफरी मच गई जब बुलेट सवार युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक तो बच गया लेकिन एक राहगीर बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुँच गयी। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।

घटना शुक्रवार सुबह की है। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 में कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारी पीएस गौतम रहते हैं। उन्होंने घर में ही परचूनी की दुकान खोल रखी है। इसी दुकान पर इस घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर मौजूद महिला ने बताया कि बेटे को हमलावरों ने फोन करके बुलाया। बेटा जैसे ही नीचे आया तो बुलेट सवार युवकों से कहासुनी होने लगी तभी बेटे पर पिस्टल तान दी और रोके जाने पर फायरिंग कर दी। जिसमे बेटा बच गया और जबकि एक राहगीर को गोली लग गयी।

इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी ली और हमलावरों को पकड़ने में जुट गई है।

Related Articles