आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर और आगरा के थाना सदर क्षेत्र की लालकुर्ती चौकी के इंचार्ज शिव कुमार शर्मा ने मदद की मिशाल पेश की है।त्रिपुरा के रहने वाले 55 लोग मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार करने 22 मार्च को आगरा आए थे। लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक डॉउन की शुरुआत की जिसके बाद ताजमहल देखने आए त्रिपुरा के 55 लोग लॉकडॉउन के दौरान आगरा में ही फंस गए।
उसके बाद उन्होंने चौकी इंचार्ज शिवकुमार शर्मा से अपनी पीड़ा बताई कि हम त्रिपुरा से आगरा ताजमहल का दीदार करने आए थे लेकिन लॉक डॉउन की शुरुआत हुई और हम यहां फस गए। यह देखते हुए लालकुर्ती चौकी इंचार्ज त्रिपुरा के 55 लोगों को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन नजदीक होटल सरवन में उनको रुकवाया, साथ ही साथ उनके द्वारा रोजमर्रा के सामान के साथ-साथ मेडिसिन और राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।
वहीं त्रिपुरा के रहने वाले लोगों का कहना है कि लालकुर्ती चौकी इंचार्ज शिवकुमार शर्मा दरोगा नहीं बल्कि हमारे लिए भगवान हैं। 30 दिन का समय बीत जाने के बाद भी लगातार हम को हर सुविधा मुहैया करा रहे हैं ताकि हमें कोई समस्या ना हो। त्रिपुरा के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि हमारे लिए कोई ऐसी व्यवस्था की जाए कि हम अपने आशियाने तक पहुंच सकें।