71 में गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां आगरा में गणतंत्र दिवस पर परेड कार्यक्रम, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई थी तो वहीं संस्कार भारती आगरा पश्चिम समिति द्वारा शहीदों एवं वीर सैनिकों की एक विशाल शोभायात्रा का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।

संस्कार भारती आगरा पश्चिम समिति पिछले कई वर्षों से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश पर कुर्बान होने वाले भारत माता के सपूतों, शहीदों और वीर सैनिकों और उनके परिवार के सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित करती है। इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस के मौके पर संस्कार भारती आगरा पश्चिम समिति द्वारा शहीदों एवं वीर सैनिकों की विशाल शोभायात्रा का आयोजन आगरा के जीआईसी मैदान से शुरू हुआ। जिसमें आगरा शहर के तमाम प्रबुद्ध से जुड़े लोग, संस्कार भारती आगरा पश्चिम समिति के पदाधिकारी और आगरा शहर का एक बड़ा समूह कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

कार्यक्रम का आयोजन करने वाली संस्कार भारती आगरा पश्चिम समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हम उन वीर सपूतों को याद कर रहे हैं जिन लोगों ने भारत माता की आन बान शान बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। सच्चा गणतंत्र वही है जिनकी वजह से आज भारत माता और भारत वर्ष में रहने वाले लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विशाल शोभायात्रा में भारत माता की आन बान शान बचाने और अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों और शहीदों के चित्रों को भी दर्शाया गया था। मैं तो चला था जानिबे मंजिल, लोग जुड़ते गए और कारवां बनता चला गया, इसी उद्देश्य के साथ में संस्कार भारती आगरा पश्चिम समिति ने अपना यह वीर सैनिक की विशाल शोभायात्रा का कार्यक्रम शुभारंभ किया। पंचकुइयां के जीआईसी मैदान से शुरू हुई है विशाल शोभायात्रा आगरा के शहीद स्मारक पर पहुंची जहां वीर सपूतों के परिवारी जनों का सम्मान भी किया गया।