Home » कांग्रेस कार्यालयो पर क्यों मना जश्न, देखिये वीडियो

कांग्रेस कार्यालयो पर क्यों मना जश्न, देखिये वीडियो

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस पार्टी में अब राहुल युग की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। जिसके बाद से कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर जमकर जश्न मनाया जा रहा है ऐसा ही कुछ नजारा आगरा के जिला कांग्रेस कार्यालय पर देखने को मिला। नामांकन वापसी का समय खत्म हो होते ही राहुल गांधी को निविरोध कांग्रेस का अध्यक्ष चुन लिया गया। राहुल गांधी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही आगरा के जिला कांग्रेस कार्यालय पर जश्न की शुरुआत हो गई। कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की। इस आतिशबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था कि कांग्रेसियों के लिए आज एक बार फिर दिवाली का पर्व लौटाया हो। इतना ही नहीं ढोल नगाड़ों की थाप पर कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने जमकर डांस किया और राहुल गांधी के नारे लगा राहुल युग की शुरुआत होने की बात कही। अपनी खुशी का इजहार करने के लिए कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण भी कियम अपनी ख़ुशी का इज़हार किया जा रहा था।

आपको बताते चले कि अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को अपना पर्चा भरा था। रिटर्निंग अफसर एम रामचंद्रन ने स्क्रूटनी के बाद बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नाम वापसी के आखरी दिन की भी औपचारिकता पूरी हो गयी है और राहुल निविरोध पार्टी के अध्यक्ष हो गए।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि राहुल गांधी अपने माँ सोनिया गांधी की जगह लेंगे। सोनिया गांधी ने 19 साल तक इस पद को संभाला और पार्टी को मजबूत किया। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि आज से राहुल युग की सुरुआत हुई है जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओ में उत्शाह है। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य मुरारीलाल गोयल और संजय शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की ताजपोशी से युवा कार्यकर्ताओ में जोश है राहुल गांधी भी पार्टी को मजबूत कर नई उचाईयों पर ले जायेंगे। नेहरू-गांधी परिवार से 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने वाले राहुल गांधी छठे व्यक्ति होंगे।

Related Articles

Leave a Comment