Home » अंतरराष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे वरिष्ठ पत्रकार विवेक जैन

अंतरराष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे वरिष्ठ पत्रकार विवेक जैन

by admin

आगरा। आगरा के वरिष्ठ पत्रकार एवम नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक कुमार जैन नेपाल की राजधानी काठमांडू में होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और यूनियन से संबंधित अपना पेपर भी पढ़ेंगे। यह कॉन्फ्रेंस इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिज्म के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश से पहली बार नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए विवेक जैन कॉन्फ्रेंस में भाग लेने नेपाल रवाना हो गए हैं।

नेपाल में जुटेंगे 100 से अधिक पत्रकार

काठमांडू के पार्क विलेज रिसोर्ट में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में 100 से अधिक देशों के पत्रकार हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में आई.एफ.जे. फ्यूचर ऑर्गनाइजिंग एंड ट्रांसफोर्मिंग ट्रेड यूनियन विषय पर चर्चा होगी।विभिन्न सत्रों में इस विषय पर विभिन्न देशों से आये पत्रकार अपने अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles