फतेहाबाद। झांसी पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के प्रकरण को लेकर चारों ओर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी फर्जी एनकाउंटर को लेकर गुरूवार को फतेहाबाद के सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से एक विशाल कैंडल मार्च सपा के वरिष्ठ नेता शैलेश यादव के नेतृत्व में निकाला और गांधी चौक पर केंडल मार्च कर उन्हें श्रद्घांजली अर्पत की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
सपा नेता शैलेश यादव ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरोध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। यदि पुष्पेंद्र यादव के परिवारीजनों को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेश यादव, मेहताब सिंह, अनुज यादव, आर्यन गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, सुबोध बघेल, नीरज चक, ऋषि वाल्मिक, सोफी खान, प्रमोद वर्मा, ऐदल सिंह कुशवाह, हरनारायण वर्मा, विवेक पैंगोरिया सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।