आगरा। आगरा नगर निगम की सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर के साथ सीओ जनक सिंह द्वारा अभद्रता व मारपीट किए जाने के विरोध में बुधवार सुबह वाल्मीकि समाज ने सराय ख्वाजा चौकी पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वाल्मीकि समाज के लोग झाड़ू और ट्रैक्टर और डंपर में शहर भर का कूड़ा लादकर चौकी पर पहुंच गए और सीओ जनक सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की वाल्मीकि समाज के लोगों से तड़का भड़की हो गई जिससे गुस्साए वाल्मीकि समाज के लोगों ने ट्रैक्टर और डंपर पर लदा पूरा कूड़ा चौकी पर उड़ेल दिया और पुलिस चौकी को कूड़ाघर बना दिया।
आपको बताते चलें की आगरा विश्वविद्यालय के 83 में दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व राज्यपाल राम नाईक सोमवार की शाम आगरा पहुंचे थे। राज्यपाल की फ्लाइट गुजरने के दौरान सीओ जनक सिंह पर सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज और सुपरवाइजर प्रेमसिंह से अभद्रता वह मारपीट करने का आरोप लगा था। इस घटना के बाद से वाल्मीकि समाज में आक्रोश था जिसे लेकर आज बुधवार को वाल्मीक समाज हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन किया।
हालांकि उनका यह प्रदर्शन केवल हड़ताल और विरोध नारेबाजी तक ही सीमित था। इसी के साथ वह वह सीओ जनक सिंह के खिलाफ कार्यवाही और मुकदमे की मांग कर रहे थे लेकिन प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से तड़का भड़की हो जाने के कारण वाल्मीकि समाज का यह विरोध उग्र हो गया और आक्रोशित लोगों ने सराय ख्वाजा पुलिस चौकी को कूड़ाघर बना दिया। प्रदर्शन कर रहे वाल्मीक समाज का गुस्सा इतना बढ़ गया कि चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी चौकी छोड़कर भाग गए
घटना की जानकारी होने के बाद SP सिटी सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर दौड़े और प्रदर्शन को काबू में करने का प्रयास किया। इस दौरान वाल्मीक समाज ने शिव जनक सिंह के खिलाफ कार्यवाही किए जाने और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि अगर सीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो ये हड़ताल और प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।