Home » पाकिस्तान पर डिप्टी सीएम का हमला, जानिए क्या कहा

पाकिस्तान पर डिप्टी सीएम का हमला, जानिए क्या कहा

by admin

आगरा। पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करने आगरा आये उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने शाहजहां गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। भारत छोड़ो आंदोलन के 77 वीं वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने 22 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया है। इस कार्यक्रम के तहत ताजनगरी आगरा में तमाम विभागों के सहयोग से 28 लाख पौधे लगाए जाने हैं जिसका उद्घाटन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पौधारोपण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि पौधारोपण और ऑक्सीजन सिलेंडर में कोई अंतर नहीं है। जैसे एक सिलेंडर से ऑक्सीजन मिलती है ऐसे ही पौधों से ऑक्सीजन मिलती है। निश्चित तौर पर इस पौधारोपण कार्यक्रम से पूरे प्रदेश के वातावरण में बदलाव आएगा।

इसके अलावा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। कश्मीर में धारा 370 और 35 ए हटाए जाने के बाद कुछ कांग्रेस के नेता विरोध कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता कांग्रेस का ही विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो चुकी है। कांग्रेस आपस में जूझने वाली पार्टी है।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। दिनेश शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान आँख दिखाएं, पाकिस्तान धमकी दे और हम डर जाएं। यह मोदी का शासन है। बल्कि डरने वालों का शासन नहीं है। पाकिस्तान उत्तर प्रदेश से भी छोटा है और पाकिस्तान के लिए एक प्रदेश ही काफी है। पाकिस्तान अगर धमकी देगा तो उसे धमकी का जवाब धमकी से मिलेगा।

Related Articles

Leave a Comment