Home » 750 किमी साईकल चलकर दिया जनसंख्या नियंत्रण और पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

750 किमी साईकल चलकर दिया जनसंख्या नियंत्रण और पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

by pawan sharma

आगरा। जनसंख्या नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक युवक ने तीन दिनों में 750 किलोमीटर साईकल यात्रा की है। युवक ने यह यात्रा एक जून को ताजमहल से शुरु की थी। 2 जून को वे जयपुर पहुँचे और तीन जून को दिल्ली पहुँच कर चार जून को वापिस आगरा आकर आगरा किले पर जाकर अपनी यात्रा समाप्त की। युवक ने अपनी इस यात्रा को देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को समर्पित की है। देश के सैनिकों के सम्मान, जनसंख्या नियन्त्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति इस युवक का जुनून देखकर शहरवासियों ने इस युवक की सराहना की और उसका उत्साहवर्धन किया। आगरा किले पर इस जुनूनी युवक के साथ पर्यटकों ने जमकर फ़ोटो भी खिंचवाए। युवक ने इस यात्रा को पैडल ऑन योध्दा नाम दिया है।

तीन दिनों में 750 किलोमीटर की यात्रा करने वाले इस युवक का नाम मनोज कुमार शर्मा है जो पेशे से शिक्षक है। शिक्षक मनोज कुमार योध्दा नाम से अकादमी चलाते है जिसके माध्यम से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, मिलिट्री कॉलेज, और सैनिक स्कूल में प्रवेश की तैयारी कराते है।

शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि देश में बढती जनसंख्या और वायु प्रदुषण गंभीर समस्या बन गयी है। इन दोनों समस्या के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए यह यात्रा की गई। तीन दिनों में उन्होंने 750 किलोमीटर साईकल चलाई और लोगों को जनसंख्या नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस यात्रा को बीट द हीट, शट उप लेग्स टैग लाइन के साथ पूरा किया गया है।

शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस यात्रा को सैनिको को समर्पित किया गया है। हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए भीषण गर्मी, ठंड और बरसात की कोई चिंता किये बिना ही सरहद पर डटे रहते हैं इसलिए यह यात्रा हमारे वीर सैनिको के लिए है।

मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ कन्याकुमारी से लद्दाख तक साईकल यात्रा कर चुके है। अंगदान के प्रति देशवासियों को साईकल से ही जागरूक बना चुके हैं। अब वे इंडिया, म्यामांर, थाईलैंड होते हुए लंदन तक साईकल यात्रा कर विश्व शांति का संदेश देना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Comment