Home » मतदान स्थल पर सुरक्षा में लगे पुलिस और सिविल डिफेंस कर्मचारियों के बीच हुआ झगड़ा

मतदान स्थल पर सुरक्षा में लगे पुलिस और सिविल डिफेंस कर्मचारियों के बीच हुआ झगड़ा

by pawan sharma

आगरा। गुरुवार को दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान को निष्पक्ष और शांति से कराये जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल लगाया था लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमे पुलिस और सिविल डिफेन्स कर्मचारियों के बीच विवाद हो रहा है देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा कि गाली गलौज़ और धक्का मुक्की में बदल गया। मामले ने तूल पकड़ा तो मतदान में तैनात पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना से आक्रोशित सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर मतदान स्थल पर जमकर हंगामा करना शुरु कर दिया।

घटना थाना नाई की मंडी के सुभाष पार्क स्थित कन्या विद्यालय की बताई जा रही है। इस विद्यालय में बने मतदान केंद्रो की सुरक्षा में पुलिस और सिविल डिफेंस कर्मचारियों को लगाया गया था। शाम करीब चार बजे के बाद इस मतदान केंद्र पर किसी बात को लेकर सिविल डिफेंस कर्मचारी और वहाँ तैनात एक पुलिस कर्मी के बीच झड़प हो गयी जो देखते ही देखते विवाद के बदल गयी।

सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने बताया कि वो अपनी ड्यूटी कर रहे थे तभी वहाँ तैनात एक पुलिसकर्मी ने अभद्रता करते हुए बाहर निकलनेबकी कोशिश की। उसे बताया गया कि वो सिविल डिफेंस से है तो उसने आई कार्ड को मानने से इंकार कर दिया और अभद्रता करने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ कोतवाली मौके पर पहुँच गए और हंगामा कर रहे सिविल डिफेंस के कर्मचारियों को मतदान स्थल से खदेड़ दिया। पुलिस के इस व्यवहार से सिविल डिफेंस के कर्मचारियों का मनोबल टूट गया और हंगामा कर सभी ने अपना आक्रोश निकाला। इस मामले में सिविल डिफेंस के कर्मचारी चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment