Home » जन्म से पहचाना जाएगा ‘वोटर’ नाम से, जाने क्यों दादी ने दिया अपने पोते को ये नाम

जन्म से पहचाना जाएगा ‘वोटर’ नाम से, जाने क्यों दादी ने दिया अपने पोते को ये नाम

by pawan sharma

आगरा। दूसरे चरण के चुनाव के दौरान गुरुवार को आगरा जिले में भी मतदान हुआ। इस लोकतंत्र के पर्व में अपने मत के प्रयोग करके मतदाता उत्साहित नजर आए लेकिन मतदान के दौरान एक परिवार में दोहरी खुशी थी। परिवार के सभी लोगों ने मतदान किया तो उसी परिवार की एक महिला ने पुत्र को जन्म दिया। मतदान के दिन पुत्र प्राप्ति होने से माता पिता के साथ उसकी दादी भी उत्साहित दिखी। सभी लोग इस नन्हे बच्चे को वोटर नाम से पुकारने लगे। नवजात की दादी ने इसका एक नाम वोटर रख दिया।

यह मामला बाह क्षेत्र के भदरौली गांव का है। भदरौली निवासी सीमा को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसके पति सुनील ने उसे बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। गुरुवार सुबह सीमा ने बेटे को जन्म दिया। मतदान के दिन बेटे के जन्म को लेकर पूरा परिवार उत्साहित दिखा। पुत्र रत्न प्राप्ति के साथ परिवार के लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व को भी मनाया। सभी ने अपने मतदान केंद्र पर मतदान किया। इतना ही नही बेटे के जन्म को लेकर उसका नाम वोटर रख दिया।

सीमा के पति सुनील का कहना है कि उनकी एक बड़ी लड़की है और आज पुत्र रत्न की प्रप्ति होने पर उनका परिवार पूरा हो गया है। मतदान के दिन पुत्र होने पर उंसकी दादी ने उसका नाम वोटर रख दिया है। जिससे आने वाले हर चुनाव के साथ बेटे की स्मृतियां जुड़ी रह सके।

Related Articles

Leave a Comment