आगरा। बसपा से वार्ड 22 से बसपा प्रत्याशी संजू देवी का तूफानी जनसंपर्क चल रहा है। संजू देवी वार्ड 22 में जनता के बीच जा जाकर विकास की गंगा बहाने का दावा कर रही हैं। जनता भी वार्ड 22 से बसपा प्रत्याशी संजू देवी को हाथों-हाथ ले रही हैं। मंगलवार को वार्ड 22 से बसपा पार्षद प्रत्याशी संजू देवी ने पूरे वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान बसपा वार्ड 22 से पार्षद प्रत्याशी संजू देवी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। हाथों में बसपा का झंडा विकास कार्य की गूंज पूरे क्षेत्र में गुंजायमान हो रही थी।
जनता के बीच जा रही वार्ड 22 से बसपा प्रत्याशी संजू देवी ने वादा किया है अगर जनता उन्हें जिताकर निगम में पहुंचाएगी तो वार्ड 22 की हर एक जन समस्या के लिए संजू देवी संघर्ष करती नजर आएंगी। जनता ने आगामी 22 नवंबर को होने वाले निकाय मतदान के लिए वार्ड 22 से बसपा के पार्षद प्रत्याशी संजू देवी को वोट देने का पूर्ण भरोसा दिलाया है। वार्ड 22 से बसपा के पार्षद प्रत्याशी के रूप में संजू देवी ने जनता से वादा किया है कि क्षेत्र की जन समस्या सीवर साफ सफाई नाली और खरंजा इन समस्याओं से जल्दी जनता को निजात मिलेगी।