Home » कांग्रेस मोदी सरकार पर हुई हमलावर, माँगा पिछले 4 साल का हिसाब

कांग्रेस मोदी सरकार पर हुई हमलावर, माँगा पिछले 4 साल का हिसाब

by admin

आगरा। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने और 60 साल में कांग्रेस ने देश को क्या दिया इसकी जानकारी देने के लिए शहर और जिला अधयक्ष की संयुक्त प्रेसवार्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई। इस प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। कांग्रेसियों का कहना था कि वर्तमान केंद्र सरकार ने चार साल में जनता को झूठे वायदों के अलावा कुछ नहीं दिया तो वहीं कांग्रेस के 60 साल के शासन को बदनाम किया जा रहा है।

प्रेसवार्ता के दौरान जिला और कार्यवाहक शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस की साठ उपलब्धियों को गिनाया। उनका कहना था कि आजादी के बाद रजवाडो को एक किया। सभी को समानता का अधिकार दिया। देश में बिजली, संचार क्रांति और हथियार व मिसाइल कांग्रेस की देन है। वहीं 56 इंच के सीने का दम भरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 56 सवाल भी कर दिए और उनका जबाब देने या फिर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।

कांग्रेस ने मोदी सरकार के 4 साल का हिसाब मांगते हुए ये सवाल उठाये –

1= कितने बेरोजगारों को रोजगार मिला।
2= गंगा नदी कितनी साफ़ हुई
3= कितना काला धन वापस आया
4= कितनों के खातो में 15 लाख आये।
5= धारा 370 का क्या हुआ।
6= राम मंदिर कब तक बनेगा।
7= कितने शहर स्मार्ट बने
8= कितनी बुलेट ट्रेन का संचालन हुआ।
9= सांसदों के गोद लिए गांव की स्थिति सुधरी।
10= स्टार्ट उप योजना से कितने नए व्यापार शुरु हुए
11= बीफ एक्सपोर्ट में भारत एक स्थान पर कैसे आया।
12= नोटबंदी से आतंकी फंडिंग पर रोक लगी क्या।
13= देश में घूस खोरी रुकी क्या।
14= बैंक का रूपया लूटने वाले जेल गए क्या।
14= देश की इकॉनमी कैशलेस हुई।
15= रामसेतु ऐतिहासिक स्थल बना क्या।
16= संसद, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिला
17= लोकपाल नियुक्त हुआ कोई
18= अच्छे दिन आये क्या

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने भाजपा और मोदी पर हमला बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कद्दावर मंत्रियो से इन सवालो के जवाब मांगेगे है।

कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमिललुद्दीन का कहना था कि भाजपा के चार साल जुमले के रहे है। इन चार सालों में किसानों और गरीब की कमर तोड़ दी है। आज भी किसान परेशान होकर आंदोलित है तो वहीं मोदी सिर्फ विदेशो में घूम रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार के चार साल की पोल खोलने के लिए पूरे जिले में पोल खोलो अभियान चलाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Comment