Home » संदिग्ध हालतों में विवाहिता की मौत, पति सहित ससुरालीजन फ़रार

संदिग्ध हालतों में विवाहिता की मौत, पति सहित ससुरालीजन फ़रार

by pawan sharma

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के चित्रशाला कारोबारी रामप्रसाद महाजन की पुत्रवधू 27 वर्षीय संजना की संदिग्ध हालातों में मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद से मृतका के ससुरालीजन संजना के शव को घर पर छोड़कर फरार हो गए है। वहीं संजना के पति भी घटना के बाद से फरार हो गया है। घटना की जानकारी होते ही मृतका संजना के मायके वाले मौके पर पहुँच गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँच गयी। पुलिस ने संजना के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल भी शुरु कर दी है।

मृतका संजना के परिजनों ने बताया कि जब वो घर आये तो संजना की लाश घर के आंगन में पड़ी मिली थी। घर के एक कमरे में पंखे पर चुन्नी का फंदा लगा हुआ था जिस समय संजना की मौत हुई। उस दौरान संजना 10 वर्षीय पुत्र शुभम और 7 वर्षीय पुत्र आर्यन चित्रशाला की बाड़ी में खेल रहे थे।

मृतका संजना की बहन का आरोप है ससुरालीजनों ने पहले उसकी हत्या की उसके बाद लाश को पंखे पर लटका दिया। संजना की बहन का कहना है पूर्व में भी कई बार मारपीट की जा चुकी है। इस मामले में पहले भी मुकदमा लिखवाया गया था। आए दिन दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष संजना से मारपीट करता था।

पुलिस अशिकारियों ने बताया कि ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। घटना के बाद से ही संजना का पति और ससुरालीजन फरार है जिनकी तलाश शुरू कर दी है। भागने से पहले ससुरालीजन घर में से जरूरी सामान निकाल कर अपने साथ ले गए हैं। इससे साफ़ है कि संजना के साथ हुई घटना में ससुराल के लोग शामिल थे। फरार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओ में मुकदमा लिखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment