Home » दो दिन में हुई 6 लोगों की मौत, सदमे में बस्ती के लोग

दो दिन में हुई 6 लोगों की मौत, सदमे में बस्ती के लोग

by admin

Agra. एक वृद्धा की मौत के बाद उसका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उसके अंतिम संस्कार के कुछ ही देर बाद ऐसा हुआ कि पांच लोगों की मौत हो गई। जहां चार युवक यमुना में डूबे तो वहीं इस खबर को सुनकर मृतक के एक परिजन की हृदयाघात से मौत हो गई। 5 लोग की मौत से घर में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद से पूरा क्षेत्र गमनीम है। यमुना में डूबे चारों युवकों के शव मिल चुके हैं जिनका बीते दिन पोस्टमार्टम हुआ।

दो दिन में 6 लोगों की मौत

पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के 15 और 20 क्वार्टर से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र से दो दिन में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने बताया कि 15 क्वार्टर क्षेत्र में एक वृद्धा की मौत हुई थी। वृद्धा की मौत के बाद श्मशान घाट में उसका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद कुछ युवक पूजा की कहकर हाथी घाट यमुना नदी किनारे पहुंच गए। यहां पर एक युवक पूजा करने लगा और चार युवक नदी में नहाने चले गए। नहाते वक्त चारों युवक डूब गए। रविवार सुबह उनके शव मिले। चारों युवक 15 और 20 क्वार्टर के रहने वाले थे। चार युवकों की डूबने से मौत की खबर सुनकर एक मृतक के मामा को हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गयी। 2 दिन में कुल मिलाकर 6 लोगों की मौत से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

बस्तियों में नहीं जले चूल्हे

वृद्धा के बाद 5 लोगों की मौत से परिवार के साथ साथ बस्ती के लोग सदमें में है। इस घटना के बाद से बस्ती के लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले है। हर कोई पीड़ित परिवार के घर पर है और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी रहे है। मृतक तुषार के परिजनों ने बताया कि तुषार घर में सबसे बड़ा था। वह घर का मुखिया था। उसके जाने से घट टूट गया है। दूसरी ओर सोनू के घर की स्थिति भी यही है। घर में सिर्फ चीखपुकार मची हुई है। हर किसी की आंख नम है।

Related Articles

Leave a Comment