Home » 5 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार करते युवक को भीड़ ने दबोचा, जमकर लगाई धुनाई

5 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार करते युवक को भीड़ ने दबोचा, जमकर लगाई धुनाई

by admin

आगरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ग्रामीण सड़क पर एक युवक की जोरदार पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक की पिटाई होता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। जो भी इस मार्ग से गुजर रहा था वह इस युवक पर अपने हाथ जरूर सेकता हुआ निकला। मामला ही ऐसा था कि जिसने भी इस युवक की करतूत सुनी उस पर रहा नहीं गया और इस युवक की उसने भी जमकर पिटाई की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो थाना जगनेर के सिगैछ गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में जिस युवक की पिटाई की जा रही है उस पर 5 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार करने का आरोप है। लोगों की माने तो ग्रामीणों ने मासूम के साथ दुराचार करते हुए इस युवक को पकड़ लिया जिसके बाद राहगीरों ने इसकी बेरहमी के साथ पिटाई की।

सूत्रों की माने तो मासूम बच्चे अपनी दादी के साथ घर वापस जा रही थी तभी यह युवक ने मासूम को घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गया। रास्ते को सुनसान पाकर इस युवक ने बच्ची को बुरी नीयत से दबोच लिया। लोगों ने जब इस युवक को पकड़ा तो यह बुरी तरह से सहम गया तो वहीं बच्ची के खून निकल रहा था। इस दशा को देखकर लोगों को समझने में बिल्कुल भी देर नहीं लगी कि बच्ची के साथ दुराचार किया जा रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस युवक डंडों से पीटना शुरू कर दिया। युवक को पीटता देख जब राहगीरों ने सुना कि यह मासूम के साथ दुराचार कर रहा था तो अन्य लोगों ने भी अपना आपा खो दिया और इसे पीटने लगे, साथ ही इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

पुलिस और सामाजिक संस्थाएं आधी आबादी के प्रति लोगों की दूषित मानसिकता को बदलने का प्रयास कर रही हैं लेकिन उनके यह प्रयास सफल होते हुए नजर नहीं आ रहे इसीलिए तो दूषित मानसिकता वाले लोग मासूमों को भी अपनी हवस का शिकार बना रहे है।

Related Articles