Home आगरा गुरुद्वारा गुरु का ताल में 1 से 3 अक्टूबर तक 35वां सालाना गुरमत समागम

गुरुद्वारा गुरु का ताल में 1 से 3 अक्टूबर तक 35वां सालाना गुरमत समागम

by admin

आगरा। ऐतहासिक गुरुद्वारा दुख निवारण गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 35वां गुरमत सालाना समागम संत बाबा साधु सिंह मोनी व संत बाबा निरंजन सिंह की याद में गुरमत समागम 1 अक्टूबर से आरंभ होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा। प्रेस वार्ता करते हुए मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया के तीन दिवसीय इस आयोजन मे कथा एवं कीर्तन दरबार मे बाहर से आए रागी जन साधु संत व सिंह साहब संगत को निहाल करेंगे।

1 अक्टूबर की शाम को पहले दिन कवि दरबार का आयोजन होगा, 2 अक्टूबर को दो दीवान आयोजित किए जाएंगे। पहला सुबह 9 बजे एव दूसरा साय 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक। 3 अक्टूबर को कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगा। 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से अमृत संचार होगा। सभी आयोजन भाई नंदलाल समागम हाल में होंगे। संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने सभी संगत को समय से पहुंचने की अपील की।

प्रेस वार्ता में समूह सेवक जत्था गुरु का ताल दलजीत सिंह सेतीया, उपिंदर सिंह लवली, चौधरी मनजीत सिंह, परमिंदर सिंह ग्रोवर, बंटी ग्रोवर, जसविंदर सिंह,(आलूवालिया) राजदीप सिंह, विरेंदर सिंह, सरदार कवलदीप सिंह, पाली सेठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: