करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।वहीं वो सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। तैमूर अली खान की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही इस कदर वायरल होती है कि अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी कितनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में तैमूर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी फोटो गाय को चारा खिलाते हुए वायरल हुई थी। जिस पर तैमूर के फैंस ने जमकर तैमूर की तारीफ की थी।
लेकिन अब एक 28 वर्षीय अभिनेत्री ने तैमूर के साथ शादी करने का प्रस्ताव तैमूर की मां यानी करीना कपूर के सामने रखा है । आप जान कर हैरान हो गए होंगे कि आखिर 4 साल के बच्चे के लिए शादी का प्रस्ताव एक अभिनेत्री कैसे रख सकती है। जी हां तो आपको बता देते हैं कि अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही हैं, जिन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही जब तैमूर बड़े हो जाएंगे, तो हम मेरे और उनकी (तैमूर) सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं। नोरा के सवाल पर करीना कपूर कहती हैं “वो अभी 4 साल का है। इसमें अभी बहुत समय लगेगा।” तो नोरा हंसते हुए कहती हैं कि कोई नहीं, मैं इंतजार कर लूंगी।

बता दें कि तैमूर को लेकर शादी या सगाई रचने की बात करीना कपूर के शो ‘What Women Want 3’ में हुई जहां नोरा फतेही गेस्ट के तौर पर नजर आईं थीं। इस शो के दौरान करीना कपूर ने नोरा को बताया कि उन्हें और सैफ को नोरा के डांस फॉम बेहद पसंद आते हैं। तब नोरा ने जवाब में तैमूर से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया।