Home » दयालबाग में नमस्ते नहीं करने पर 10 वीं के छात्र को मारी गोली

दयालबाग में नमस्ते नहीं करने पर 10 वीं के छात्र को मारी गोली

by admin
10th student shot for not saying namaste in Dayalbagh

आगरा। छात्रों के विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। नमस्ते नहीं करने पर आगरा के दयालबाग में एक छात्र को बेरहमी से पीटा गया। जब छात्र ने उसका विरोध किया तो उसे गोली मार दी। पैर में गोली लगने से छात्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू आगरा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।

दयालबाग स्थित रूप नगर कॉलोनी निवासी संजू सिंह कठेरिया चंदौली में जिला निर्वाचन कार्यालय में तैनात हैं। उनका बेटा आर्यन एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। आर्यन की दोस्ती गौरव बघेल और विशेष बघेल से है। दोनों एक कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। पूछताछ में आर्यन ने बताया कि वह पिछले कुछ दिन से उनसे बात नहीं कर रहा था। मंगलवार को सवा तीन बजे वह ट्यूशन जा रहा था। रास्ते में उन्होंने उसे रोक लिया। उनसे नमस्ते नहीं करने पर गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान गौरव ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जोकि उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आर्यन के परिजन भी आ गए। उन्होंने गौरव और विशेष बघेल के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विशेष बघेल को हिरासत में ले लिया है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles