आगरा। मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के टेढ़ी बगिया गली नंबर 9 का है जहां पर निवास कर रहे दीपक सागर पुत्र लालाराम सागर की 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका वरुण ने कीन्हीं परिस्थितियों में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे फांसी लगा ली।
बताते चलें कि दीपक सागर की शादी प्रियंका वरुण से 2017 में हुई थी। मृतका के घर वालों ने बताया कि ससुराल वाले लड़की को शुरू से ही परेशान करने में लगे हुए थे। ससुराल पक्ष के लोग लड़की से मकान खरीदने के लिए 20 लाख रुपए की मांग करते थे। कहते थे कि अपने घर से जाकर ले आओ। जब लड़की पैसों की मना कर देती तो उससे मारपीट की जाती और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार को ही सुबह करीब 9:30 बजे मेरी पुत्री का फोन आया था। जिसमें उसने कहा था की पिताजी मुझे यहां से ले जाइए मुझे यह लोग मार देंगे लेकिन जब तक लड़की के पिता और उनका भाई वहां पहुंचा लड़की मर चुकी थी। लड़की के पिता के अनुसार ससुराल वाले लड़की को बहुत परेशान करते थे और दहेज की मांग की वजह से उन्होंने लड़की की हत्या कर दी।
बहरहाल थाना पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी पक्ष पर कार्रवाई शुरू कर दी है।