Home » युवा क्रांति रथ यात्रा की हुई शुभ विदाई, समाज को दहेज़ और नशा उन्मूलन का दिया सन्देश

युवा क्रांति रथ यात्रा की हुई शुभ विदाई, समाज को दहेज़ और नशा उन्मूलन का दिया सन्देश

by admin

आगरा। देश की युवाशक्ति का आह्वान करने देश भ्रमण पर निकले युवा क्रांति रथ यात्रा को ताजनगरी के गायत्री परिजनों ने शुभ विदाई दी। शुभ विदाई का यह कार्यक्रम गायत्री शक्ति पीठ, शाहदरा पर आयोजित किया गया जिसमें कई स्कूल-कॉलेज के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं और व्यापारिक प्रतिष्ठान के अलावा आगरा गायत्री परिवार शक्ति पीठ, प्रज्ञा मंडल से जुड़े व्यवस्थापक और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार का यह युवा क्रांति रथ सोमवार को आगरा पंहुचा था। इस रथ यात्रा का उद्देश्य देश के सम्पूर्ण युवाओं को नशा से मुक्ति दिलाना और उसे स्वाबलंबी-संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित करना है ताकि युवा वर्ग एक अच्छे समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके। इस रथ यात्रा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया और युवाओं को जन सन्देश दिया। इस दौरान रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। स्वागत करने वालों में कई स्कूल राम दयाल कलावती इंटर कॉलेज कालिंदी विहार, सेंट स्टीफेन कॉलेज, बृज पब्लिक इंटर कॉलेज यमुना पार, बी.डी. जैन महाविद्यालय सदर आदि मौजूद रहे।

सोमवार को पूरे शहर में भ्रमण के बाद शाहदरा स्थित शक्ति पीठ पर रथ यात्रा का विश्राम रखा गया। अगले दिन मंगलवार को सुबह विदाई कार्यक्रम हुआ जिसमें युवा क्रन्ति रथ यात्रा में आई टोली नायक मणिराम वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि वे नशा उन्मूलन, पर्यावरण बचाने और दहेज़ प्रथा को समाप्त करवाने को प्रयास करेंगे। सबसे पहले अपने परिवार से शुरू कर यह अभियान पूरे शहर में चलाएंगे।

इस मौके पर उमेश कुलश्रेष्ठ, विजय पाल सिंह बघेल, अरुण साहू, एस.के. मिश्र, द्वारका प्रसाद कुंतल, मुकेश शर्मा, सतीश राजपूत, उपेन्द्र चन्सोलिया, एम.एम. शर्मा, जे.पी. कुशवाह, निरंजन शर्मा, सुधीर गुप्ता, हरी सिंह पाल, देवेन्द्र कुमार, अरविन्द शर्मा, बृजेश सिकरवार, नवनीत लवानियां, लक्ष्मीकांत शर्मा, फूलचंद गुप्ता, आर.के. शुक्ला, सुमन सिसोदिया, मनोरमा देवी, सुमन शर्मा के अलावा कई सामाजिक संस्थाएं संस्कार भारती रामबाग़ शाखा, पूर्वांचल संस्कृति सेवा समिति जमुना पार, परशुराम सेवा मंडल शाहदरा, ब्राह्मण महासभा शाहदरा मौजूद रहीं जिन्होंने रथ यात्रा टोली को आगामी यात्रा के लिए मंगल शुभकामनायें देते हुए शुभ विदाई दी।

Related Articles

Leave a Comment