Home » दिन दहाड़े चैन स्नैचिंग की शिकार हुई महिला शिक्षक, सीसीटीवी में कैद घटना

दिन दहाड़े चैन स्नैचिंग की शिकार हुई महिला शिक्षक, सीसीटीवी में कैद घटना

by pawan sharma

आगरा। रात में हो रही लूट डकैती और चोरी जैसी वारदातों से अपराधियों ने पहले से ही पुलिस की नींद उड़ा रखी है लेकिन अब तो अपराधी दिनदहाड़े भी वारदात देने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही कुछ लोहामंडी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में देखने को मिला।

अज्ञात बदमाशों ने आगरा कॉलेज की म्यूजिक प्रोफ़ेसर रीता देवी को अपना निशाना बनाया और उनके गले से चैन तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित प्रोफ़ेसर चिल्लाई लेकिन तब तक अज्ञात युवक फरार हो गए। अज्ञात युवकों का दुःसाहस तो देखिये पास में ही PRV खड़ी हुई थी और युवक इस वारदात को देकर फरार हो गए। हालांकि अज्ञात युवकों की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसमे दोनों युवक दिखाई दे रहे है।

घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मोके पर पहुँच गयी और पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी अपने कब्जे में लिए।

पीड़ित प्रोफ़ेसर रीता देवी ने बताया कि वो आगरा कॉलेज से आई थी और अपने घर के गेट के अंदर प्रवेश ही कर रही थी तभी पीछे से आये दो युवक उनके गले से चैन तोडकार फरार हो गए। उनकी चैन दो तोले की थी।

फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इन अज्ञात युवकों की धरपकड़ में जुट गयी है।

Related Articles

Leave a Comment