आगर। दहेज के दानव की बलि एक और विवाहिता चढ़ गयी। विवाहिता आठ माह गर्भ से थी। एक महीने बाद ही उसकी किलकारीयां सुनाई देती लेकिन दहेज़ के लालचों का मन फिर भी नहीं पसीजा और विवाहिता की जान ले ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज़ की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन अपनी बेटी के गम में बेहाल हो गए है और यह सोच सोच के परेशान है कि जिस बेटी की आठ माह पहले घर से विदा की थी आज उसकी अर्थी उठानी पड़ रही है।
मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव इकलास पुरा है। बीती रात विवाहित विनेश को उसके ससुरालीजन बुरी तरह जली हुई अवस्था में अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजन मृतका को घर ले आये और उसके परिजनों को फोन कर स्वयं फरार हो गए। मृतका के परिजनों के पहुँचते ही उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी। विनेश का सरीर गंभीर अवस्था में जला हुआ था। इस घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका के पिता हरी बाबू निवासी नगला काले, टूंडला ने बताया कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय बेटी विनेश कुमारी का विवाह इकलास पुरा के प्रमोद कुमार से धूमधाम से किया था, लेकिन शादी के बाद से ही विनेश को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। विनेश 8 माह की गर्भवती थी। ऐसा लगता है कि मारपीट के बाद केरोसिन छिड़क कर आग लगाई गयी है।
पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच शुरु कर दी है तो वहीं ससुराल पक्ष इस घटना के बाद से फरार है।