आगरा। भंयकर काली घटायें, घनघोर बारिश, जेल के टूटते ताले इस दौरान हुआ जग के पालन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म। फिर कंस से बचाने को वासुदेव भगवान को यमुना पार नंद गांव पहुंचाते हुए। यह सब सजीव हुआ बल्केश्वर के राधा नगर प्राचीन शिव मंदिर के यमुना तट पर। जैसे ही वासुदेव बाल कृष्ण के साथ यमुना किनारे अवतरित हुऐ तो चारों ओर से हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, के जयघोषों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। हर भक्त भगवान कृष्ण के इस स्वरूप को देखने के लिए लालायित था। हर भक्त ने प्रभु के इस स्वरूप के दर्शन कर विधिविधान से पूजा अर्चना की और प्रभु की भक्ति में ही रमे रहे।
भगवान की आरती के साथ राष्ट्रीय शांति सदभावना मिशन द्बारा आयोजित तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया। मंदिर पर आये क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का आरती कर भव्य स्वागत किया। भगवान के जन्म के साथ तमाम लीलाओं का भी चित्रण किया गमा।
भगवान की बाल लीलाओं में क्षीरसागर में लक्ष्मी-नारायण, नागनाथ लीला, माखन चोरी व गौ चरण लीला आकृषण का केंद्र रही। भक्तों ने प्रभु कृष्ण की इन लीलाओं का सजीव चित्रण देखकर सभी भक्त उत्साहित दिखे।
कार्यक्रम के दौरान डा0 गिरधर शर्मा, पार्षद विमल गुप्ता, पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, डा0 वीके गुप्ता, नरेन्द्र तनेजा, राधेश्याम गुप्ता,सचिन वर्मा, लकार्यक्रम अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, संयोजक जितेंद्र कुमार निगम, नरेन्द्र शाक्य, अमित तिवारी, कपूर चंद रावत, डा0 राजेंद्र अग्रवाल, द्बारका नाध गुम्मर, मोहन सिंह सिसोदिया, पप्पु यादव, नवीन वर्मा एडवोकेट, रवि सेहरा, पूर्व पार्षद रमेशचंद्र भारती, भजन लाल, विकास सूर्यवंशी, चौधरी बांकेलाल, सूरज गुप्ता, विनोद गुप्ता, ज्ञान प्रकाश निगम, खूब चंद मौर्य, राहुल काठपाल आदि लोग उपस्थित रहे।