Home » घर में कैद दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

घर में कैद दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

by admin
Congress delegation reached home to meet rape victim, assured to get justice

Agra. पिनाहट क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप पीड़िता के न्याय की मांग और आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी पर घर में कैद होने के वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो अब कांग्रेस पार्टी भी पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए समर्थन में उतर आई है। पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस मनोज दीक्षित, आगरा प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय और प्रदेश सचिव सोनवाल के साथ पीड़िता से मिलने उसके घर पहुँचे। पीड़िता से मुलाकात की और इंसाफ की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की बात कही।

थाना बासोनी के गांव उदयपुर खालसा की एक अनुसूचित जाति की महिला ने वर्तमान प्रधान पति अमरकांत त्यागी, पूर्व प्रधान अभिषेक त्यागी समेत पांच लोगो पर 21जून एससी-एसटी समेत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद से दबंगों ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया था।

बुधवार को पीड़ित महिला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमे पीडिता व उसके पति ने पुलिस पर घर में कैद करने के आरोप लगाये। वीडियो में पीडिता रो-रो कर कहती दिख रही थी। उसको व उसके परिवार को पुलिस ने घर में कैद कर दिया है। बाहर नहीं आने जाने दे रहे हैं। उन्हे परेशान कर राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने बताया कि उसकी तबियत खराब है किन्तु पुलिस कर्मी उसे बाहर नहीं निकलने देते। शौच आदि को जाने तक के लिये उसे रोका जा रहा है, उसका घर में दम घुट रहा है।

महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसको व उसके दो छोटे छोटे बच्चे व पति को घर में कैद कर दिया गया है जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसियो का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में पीड़िता से मिलने उसके घर पहुँचा और पीड़िता की पूरी बात सुनकर उसे न्याय का भरोसा दिलाया।

Congress delegation reached home to meet rape victim, assured to get justice

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने पीड़िता को सीएचसी ले जाने का आग्रह किया जिससे उसके स्वास्थ्य का परीक्षण हो सके। महिला की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियो की सूचना पर सीओ पिनाहट सौरभ सिह के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस पीड़िता के घर पहुँची। पुलिस की अभिरक्षा में ही पीड़िता को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

इस दौरान आगरा प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय ने स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि पीड़िता बार-बार चीख चीख कर कह रही है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और अब उसके साथ उसकी जान को भी खतरा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश और आगरा में कानून व्यवस्था का क्या हाल है।

सीओ पिनाहट सौरभ सिह ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सभी निराधार है। महिला के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं।महिला पुलिस कर्मी सहित अन्य पुलिस बल हर समय तैनात रह रहा है।आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles