Home » केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेसियों ने लगाया कैम्प, जुटाई राहत सामग्री

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेसियों ने लगाया कैम्प, जुटाई राहत सामग्री

by pawan sharma

आगरा। केरल में आई प्राकृतिक आपदा ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। केरल के पीड़ितों की मदद के लिए जहां समाजसेवी व राजनीतिक संगठन आगे आ रहे हैं तो ऐसे में आगरा के कांग्रेसी भी पीछे नहीं है। शुक्रवार को आगरा के जिला मुख्यालय के बाहर शहर और जिला के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केरल में आई बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए कैंप लगाया और वहां से गुजरने वाले हर राहगीर से पीड़ितों के लिए कुछ ना कुछ आर्थिक मदद जुटाई।

केरल में आई इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आगरा शहरवासियों ने भी खुले दिल से पीड़ितों की मदद के लिए देश में आई इतनी बड़ी आपदा से निपटने के लिए खुले दिल से मदद की। कांग्रेसियों ने यह राहत कैम्प शाम तक लगाया और लोगों से आर्थिक मदद जुटाई।

कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जामिलुद्दीन और जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि आज शहर में केरल पीड़ितों की मदद के लिए कैम्प लगाकर आर्थिक मदद जुटाई है। इस आर्थिक मदद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय तक पहुँचाया जायेगा जिससे यह मदद केरल पीड़ितों तक पहुँच सके।

युथ कांग्रेस के अध्यक्ष नदीम नूर का कहना तज कि आज इसी इंसानियत के जज्बे के साथ युथ के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर से केरल पीड़ितों की अपील कर आर्थिक मदद जुटाई गई है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नदीम नूर, प्रताप सिंह बघेल, यशपाल राणा, यासीन सिद्दीकी, तस्कीर अहमद, अदनान कुरैशी, विष्णु दत्त शर्मा, आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Comment