Home » विवाद के बाद डंडे से पीट-पीटकर की थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

विवाद के बाद डंडे से पीट-पीटकर की थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

by pawan sharma

मथुरा। पिछले दिनों फरह से पिंगरी की ओर जाने वाली रोड पर एक कपड़ा बेचने वाले बुजुर्ग की हत्या करने वाले अपराधी जो विगत कई दिनों से फरार चल रहे थे आखिरकार मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परखम बाग़ वाले बॉम्बे की पुलिया पर जाल बिछाया और चैकिंग शुरु कर दी। इसी दौरान वहां से निकल रहे अभियुक्त भूपेंद्र और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हथियार और नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस के आला अधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के नाम भूपेंद्र पुत्र देवलाल नि0 दौलतपुर फरह, रवि पुत्र सोहन सिंह नि0 दौलतपुर फरह, राहुल पुत्र कालीचरण नि0 दौलतपुर फरह हैं जिनके पास से एक तमंचा 315 बोर का, दो जिन्दा कारतूस 315 के, 1700 रूपए नगदी, एक मोटर साइकिल और एक डायरी के साथ जले हुए कागज बरामद हुए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मृतक कपड़े बेचने का काम करता था। घटना वाले दिन एक महिला कपड़े वापस करने आई। इसी दौरान लच्छो का महिला से विवाद हो गया। अभियुक्त भूपेंद्र अपने साथियों के साथ वहीं पर खड़ा हुआ था और अपना रौब दिखाने के लिए बाबा के साथ गाली-गलौज करने लगा जिससे मृतक लच्छो और अभियुक्त भूपेंद्र के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मृतक लच्छो उठकर अपने गांव चल दिया। इसी बीच भूपेंद्र ने मृतक लच्छो को सबक सिखाने की ठानी और उसके पीछे चलने लगा। फरह से पिंगरी वाले रोड पर अभियुक्तों ने बाबा को धक्का दिया और एक डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। अभियुक्त उसकी हत्या करने के बाद उसकी जेब से कुछ कागज डायरी पेन और 3200 रुपये निकाल कर फरार हो गए। अभियुक्तों ने घटना छुपाने के लिए अपने कपड़ों को एक पेड़ के पीछे छुपा दिया और उसके बाद अभियुक्तों ने पार्टी कर जश्न मनाया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment