Home » बीच सड़क पर दो सांड की लड़ाई का तांडव, देखिये वीडियो

बीच सड़क पर दो सांड की लड़ाई का तांडव, देखिये वीडियो

by admin

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के मियांपुर गांव में लोगों का जमघट लगा हुआ था। मामला दो सांडों के बीच आपसी संघर्ष का था। तू बड़ा या मैं बड़ा। इस बात को लेकर दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गुत्थमगुत्था हुई।

दो सांडों के इस संघर्ष को देखने के लिए लोगों का जमघट लग गया। लोग तमाशबीन बने रहे। सांडों की लड़ाई में कुछ लोग मजे ले रहे थे तो कुछ इन्हें हटाने का प्रयास कर रहे थे।

पानी की बौछार से दोनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा था। मगर सांड एक दूसरे से हटने को राजी नहीं थे। यहां कुछ लोग आगे आए और इनको अलग अलग किया गया।

सांडों के बीच संघर्ष का यह मामला मियांपुर गांव में काफी देर तक चलता रहा।

Related Articles

Leave a Comment