Home » प्रत्याशियों ने दिखाया अपना दमखम

प्रत्याशियों ने दिखाया अपना दमखम

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस से पार्षद और मेयर की टिकट पाने के लिए दावेदारी ठोक रहे दावेदारों ने शहर अध्यक्ष के सामने अपना दमखम दिखाया। रविवार को शहर कार्यालय पर पार्षद और मेयर पद के लिए आवेदन स्वीकार किये गए। शहर अध्यक्ष के सामने जनाधार व दमखम कहींफीका ना रहे जाये इसलिए सभी दावेदार ढोल नगाड़े व दलवल के साथ पहुँच रहे थे।

सुल्तानगंज की पुलिया पर नज़ारा ऐसा लग रहा था कि किसी चुनाव के परिणाम आये हो और कांग्रेस विजय रथ पर सवार हो। इन सभी दावेदारों ने शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन को अपने आवेदन दिए। शहर के 100 वार्डो से कम से कम 500 लोगों ने आवेदन किया है। इतना ही इन आवेदनकर्ताओं के साथ साथ कांग्रेस से मेयर कीे टिकट मांग रहे दावेदार भी पहुचे। इनके साथ भी रोला कम नहीं था। सवाल मेयर की टिकट का था। तो दावेदारों ने पार्षदों से ज्यादा दमखम दिखाया। करीब 25 दावेदारों ने शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन को मेयर के लिए आवेदन किया।

कांग्रेस की तरफ लोगों का रुझान देखकर शहर अध्यक्ष काफी उत्साहित दिखे। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि लोग भाजपा से परेशान हो चुके है और बदलाव चाहते है। इसलिए तो भाजपा, बसपा और सपा से लोग कांग्रेस में शामिल हुए है।

वही कांग्रेस जिला महासचिव का कहना है कि आज सैकड़ों लोगों ने पार्षद के लिए आवेदन किया है जिसमें से बेहतर प्रत्याशी का चयन कर मैदान में उतरा जायेगा।

Related Articles

Leave a Comment