Home » नेपाल-भारत मैत्री बस का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत

नेपाल-भारत मैत्री बस का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत

by admin

आगरा। एत्मादपुर थाने के यमुना एक्सप्रेस वे उस समय कोहराम और चीख पुकार मच गई जब आगरा से दिल्ली की ओर जा रही नेपाल भारत मैत्री बस की भिड़ंत ट्रक से हो गयी। ट्रक और बस की भिड़ंत से बस के आगे के हिस्से के परचखे उड़ गए। हादसा होते ही यमुना एक्सप्रेस वे पर मौजूद लोगों ने घटना स्थल की ओर दौड़ लगा दी। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगो को इलाज के लिए सभी को आगरा भेज दिया जहाँ उनका इलाज चल रहा है लेकिन इस हादसे में नेपाल भारत मैत्री बस के चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया है।

लोगों ने बताया कि नेपाल भारत मैत्री बस आगरा की तरफ से दिल्ली की ओर जा रही थी तभी सामने से रॉन्ग साइड एक ट्रक आ गया। सुबह हल्का कोहरा होने के कारण यह भीषण हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक इस घटना में बस ड्राइवर की मौत हो गयी है वही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। जो लोग मामूली चोटिल थे उन्हें दूसरी बस से दिल्ली भेज गया है। म्रतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक का चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment