Home » कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस से पार्षद का चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ता और दूसरी पार्टी से आए लोगों की कमी नजर नहीं आ रही है। पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए 100 वार्डो के लिए 500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। सोमवार को शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन और चुनाव संचालन समिति ने पार्षद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट 10 प्रत्याशियों की है। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन के अनुसार
वार्ड 11 से रुकमणी राजोरा,
वार्ड 43 से रुबीना अब्बास
वार्ड से 47 शिरोमणि सिंह,
वार्ड 51 से सुरेश चंद कुशवाहा,
वार्ड 55 से मेहरूनिशा,
वार्ड 71 से वेद प्रकाश पाठक,
वार्ड 36 से नूतन पाठक,
वार्ड 90 से ममता त्रिपाठी,
वार्ड 99 से राम वकील धाकरे,
वार्ड 81 से गौरव अग्रवाल को मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस की पहली सूची में उन लोगों को भी जगह मिल गई है जो दूसरी पार्टी से आए है वहीं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी इसमें इस सूची में जगह दी गई है। पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि पार्षदों की पहली सूची चुनाव संचालन समिति से विचार विमर्श करने के बाद ही घोषित की गई है। अगले एक-दो दिनों में 90 वार्डो के प्रत्याशियों पर भी विचार कर जल्द मैदान में उतार दिया जायेगा।

वहीं मेयर पद पर विचार विमर्श चल रहा है। 40 से अधिक आवेदन है। यह तय किया जा रहा है कि कौन सा कैंडिडेट मेयर पद के लिए सही रहेगा चुनाव संचालन समिति से विचार विमर्श करने के बाद मेयर प्रत्याशी की भी जल्द घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment