Home » कांग्रेस ने जारी की 35 पार्षद प्रत्याशियों की दूसरी सूची

कांग्रेस ने जारी की 35 पार्षद प्रत्याशियों की दूसरी सूची

by admin

आगरा। निकाय चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्षद प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में 35 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दूसरी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गई है। कांग्रेस में इस बार महिलाओं को भी तवज्जो दी है।

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट –

वार्ड 9 से राजीव चंचल
वार्ड 10 से मंजू देवी
वार्ड 12 से योगेश कुमार सैनी
वार्ड 13 से राजकुमार
वार्ड 17 से गिरिराज सिंह धाकरे
वार्ड 19 से रवि शंकर
वार्ड 20 से दिगंबर सिंह चौहान
वार्ड 21 से अश्वनी कुमार बिट्टू
वार्ड 23 से दौलत राम कटारिया
वार्ड 24 से संजय शिव हरी
वार्ड 25 से आशीष राजोरा
वार्ड 27 से ब्रजमोहन
वार्ड 28 से प्रभाव चंद्रप्रभा
वार्ड 34 से अनिल सारस्वत
वार्ड 41 से अकबर उस्मानी
वार्ड 44 से उमा विकास
वार्ड 49 से पारो शर्मा
वार्ड 50 से हसन अली
वार्ड 53 से किश्वर जहां
वार्ड 54 से जितेंद्र कुमार अग्रवाल
वार्ड 56 से विकास शर्मा उर्फ हैप्पी भाई
वार्ड 58 से समीक्षा दीक्षित
वार्ड 60 से खातून बेगम
वार्ड 67 से राम बहादुर सिंह प्रजापति
वार्ड 68 से दुर्गेश सोलंकी
वार्ड 72 से अब्दुल सलमा
वार्ड 73 से प्रशांत कुमार शर्मा
वार्ड 74 से पंडित पुष्पक शर्मा
वार्ड 75 से प्रीति
वार्ड 76 से पुरुषोत्तम सिंह धाकड़
वार्ड 77 से भरत कुमार मुलानी
वार्ड 84 से रमेश चंद पहलवान
वार्ड 86 से गजाला इब्राहिम
वार्ड 91 से कविता भार्गव
वार्ड 98 से अश्वनी शर्मा को मैदान में उतारा है।

शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना है कि चुनाव संचालन समिति और वरिष्ठ कांग्रेसियों से वार्ता करने के बाद ही इन नामों पर मोहर लगी है। यह सभी प्रत्याशी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। अब जल्द ही कांग्रेस भी अपने मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देगी और यह निकाय चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment