
आगरा| ताजनगरी आगरा में नगर निकाय चुनावों में 100 में से एक वार्ड ऐसा भी है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल नगर निगम का यह वार्ड बैंक कॉलोनी का है। बैंक कॉलोनी निवासियों ने अपनी कॉलोनी में एक होर्डिंग लगा दिया है और इस होर्डिंग पर सभी कॉलोनी वासियों ने अपनी सहमति से पार्षद को 500 वोटों की जुगाड़ बताई है।
मामला यहां विकास कार्य न होने से जनता में नाराजगी का है। बैंक कॉलोनी परिवार के समस्त कॉलोनी वासी निवर्तमान पार्षद से खासे नाराज हैं। इस वार्ड से निवर्तमान पार्षद और कॉलोनी के लोगों का कहना है कि निवर्तमान पार्षद के कार्य काल और वर्तमान महापौर इंद्रजीत आर्य ने यहां वादे तो बड़े+बड़े किये मगर यहां विकास अभी तक नहीं हो पाया। बैंक कॉलोनी के सभी लोग पानी, बिजली, सीवर और खरंजा की समस्या से जूझ रहे है।
इस बात पर नाराज कॉलोनी वासियों ने एक होर्डिंग लगाया है और उसी पार्षद को एक साथ 500 वोट देने की बात कही है जो पार्षद पहले अपनी बातों पर खरा उतरेगा। यानी स्थिति साफ है अब वही प्रत्याशी कॉलोनी के 500 वोट पाएगा जो अपनी बात पर खरा उतर जाएगा।
Be the first to comment