Home » विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

by admin

आगरा। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पहुँचे मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मृतका डिंपल के परिजनों का आरोप था कि ससुरालीजनों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी है। मृतका के परिजनों ने विवाहिता के अंतिम संस्कार को भी रोक दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और दोनों पक्षों को शांत कराया।

मामला थाना सिकंदरा के केके नगर उमाकुंज गली नंबर नौ का है। मृतका डिंपल का पति मोहित भदौरिया का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया है कि डिंपल ने शुक्रवार को मोहित के कहीं जाने के बाद तेजाब पी लिया था जिसके बाद उसे ससुरालीजनों ने सिकंदरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ता चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। ससुरालियों ने उसे दिल्ली भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद डिंपल के शव को आगरा में लाया गया। जहाँ उसके अंतिम संस्कार की तेयारिया चल रही थी तभी मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।

ससुरालियों का कहना था कि पति पत्नी के बीच कोई विवाद हुआ था। मोहित के जाने के बाद डिंपल ने तेजाब पी लिया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।

सिकंदरा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया। दोनों पक्षों में राजीनाम होने के बाद पुलिस ने मृतका के शव दाह संस्कार के लिए भेजा है।

Related Articles

Leave a Comment