Home » किसानों से मिलने जा रहे राजबब्बर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसानों से मिलने जा रहे राजबब्बर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by pawan sharma

गाजियाबाद। मंडोला में हो रहे किसान आन्दोलन के बीच झड़प की ख़बरें आ रही हैं। कांग्रेस यूपी अध्यक्ष राज बब्बर किसानों से मिलने पहुंच रहे थे लेकिन उन्हें बीच में ही रोक दिया गया और अभिनेता व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ़्तारी से नाराज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ अपनी गिरफ्तारी दी।

आपको बताते चले कि मंडोला में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबबर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने राज बबर को किसानो से मिलने से पहले ही रोक दिया। जिससे नाराज कांग्रेसियो और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। भारी हंगामे के बाद पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ राजबब्बर को गिरफ्तार कर लिया गया। मंडोला गाजियाबाद में किसानों के आंदोलन में जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को उत्तर प्रदेश बार्डर पर रोकने और गिरफ़्तारी की सूचना कांग्रेसियों को हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कांग्रेस कार्यकर्त्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस के माध्यम से लेकर वसुंधरा गेस्ट हाउस ले आई। पुलिस की इस कार्यगुजरी से कांग्रेसियो में रोष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Comment