Home » 100 रुपये का लालच देकर युवक ने 4 बच्चों से किया कुकर्म, युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

100 रुपये का लालच देकर युवक ने 4 बच्चों से किया कुकर्म, युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

by pawan sharma

आगरा। यमुना पार के मेहताब बाग क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर खाना बनाने वाले युवक ने 4 बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया। ₹100 का लालच देकर चारों बच्चों के साथ कुकर्म किया। कुकर्म करने के बाद आरोपी ने उन्हें धमकाया कहा कि घर पर बताया तो मार दूंगा। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया और उसके खिलाफ मुकदमा लिखवाया। मुकदमा लिखने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।

मामला यमुना पार के मेहताब बाग के पास का है। यहां एक धार्मिक स्थल है। धार्मिक स्थल पर राजू उर्फ राजकुमार निवासी मैनपुरी खाना बनाने का काम करता है। रोजाना की तरह आज वह धार्मिक स्थल पर खाना बना रहा था। इस बीच मेहताब बाग के पास चार बच्चे खेल रहे थे जिनकी उम्र 6 से 9 साल तक है।

आरोपी ने चारों बच्चों को ₹100 दिए और अपने जाल में फंसा लिया। वह चारों को मंदिर के पीछे की तरफ झाड़ी में ले गया और उनके साथ बारी बारी से कुकर्म किया। कुकर्म करने के बाद चारों बच्चों को उसने धमकी देकर भगा दिया। बच्चे रोते हुए घर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चों को लेकर थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी को घटना की पूरी जानकारी दी।

जानकारी करने के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment