Home » भाजपा विधायक द्वारा नेहरू गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कंग्रेसियों ने खोला मोर्चा

भाजपा विधायक द्वारा नेहरू गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कंग्रेसियों ने खोला मोर्चा

by admin

खतौली के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नेहरू व पूरे गांधी परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी जिससे कांग्रेसियो में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा विधायक विक्रम सैनी के इस व्यान से आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया और भाजपा विधायक का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर ने कहा कि भाजपा विधायक ने नेहरू व गांधी परिवार पर टिप्पणी करके अपनी तुच्छ और छोटी मानसिकता का परिचय दिया है जिससे युवा कांग्रेसियो में नाराजगी व्याप्त है। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ज़ोरदार नारेबाजी करतें हुऐ विक्रम सैनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर ने साफ कहा है कि भाजपा विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाय और विक्रम सैनी ने अगर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफ़ी नहीं मांगी तो जल्द ही युवा कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Related Articles

Leave a Comment