Home » लेखपालों ने की कलमबंद हड़ताल, जानिए कब तक रहेगा काम प्रभावित

लेखपालों ने की कलमबंद हड़ताल, जानिए कब तक रहेगा काम प्रभावित

by admin

आगरा। लेखपालों पर हमला एवं महिला लेखपाल के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किये जाने से लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अपने मान सम्मान के लिए पूरे प्रदेश के लेखपालों ने कलम बंद कर हड़ताल की और धरना प्रदर्शन किया। आगरा जिले के लेखपाल भी इस प्रदर्शनके शामिल हुए। जिले के लेखपालों ने सदर तहसील में धरना दिया और अपना आक्रोश व्यक्त किया।

लेखपालों का कहना है कि समाज के एक बुद्धजीवी वर्ग ने कन्नौज में अपनी औछी मानसिकता का परिचय दिया है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेश की 350 तहसीलों ने भाग लिया है। लेखपालों का कहना है कि दोषी अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर 25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक धरना प्रदर्शन कर कलम बंद हड़ताल की जा रही है। इस धरना प्रदर्शन में उ0प्र0 रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, अमीन संघ, उ0 प्र0 प्रशासनिक अधिकारी संघ, उ0 प्र0 राजस्व महासंघ का भी समर्थन मिला है। समस्त तहसील में खतौनी निर्गत करने, आय जाति निवास पर रिपोर्ट लगाने बंद कर दिया। नायाब तहसीलदारगण द्वारा काली पट्टी बांध कर विरोध किया जा रहा है।

लेखपालों का कहना है कि पीड़ित महिला लेखपाल इस घटना की शिकायत राज्य महिला आयोग से भी की है और दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी और उनके बार लाइसेंस निरस्त करने, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण करने की मांग को लेकर अपर मुख्य सचिव महोदय को एक ज्ञापन उ0 प्र0 लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकरिणी के द्वारा दिया गया है। घटना से लेखपाल वर्ग अत्यंत आक्रोश है।

धरना प्रदर्शन में चौधरी भीमसेन, प्रताप सिंह, वीरपाल सिंह, रामनरेश त्यागी, संदीप शर्मा, भीमसेन, सूरज नोहवार, अशोक वर्मा, रामअवतार यादव, फ़िरोजपाल सिंह, जानकी प्रसाद आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment