Home » पहलवान सुशील कुमार के दाएं और बाएं हाथ कहे जाने वाले साथी भी मर्डर में थे शामिल

पहलवान सुशील कुमार के दाएं और बाएं हाथ कहे जाने वाले साथी भी मर्डर में थे शामिल

by admin
Wrestler Sushil Kumar's right and left hand companions were also involved in the murder

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार के और साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच ने सुशील कुमार के दो और साथी पहलवानों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित करोर और विजेंद्र उर्फ बिंदर के रूप में हुई है। बता दें इन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक रोहित सुशील का खास साथी है। सूत्रों के मुताबिक सुशील का राइट और लेफ्ट उसे कहा जाता है। वहीं विजेन्द्र असौदा गिरोह का सदस्य है।

सागर हत्याकांड मामले में ओलंपियन सुशील कुमार सहित कुल 9 लोगों को क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि छत्रसाल स्टेडियम में वारदात के समय रोहित करोर भी मौजूद था। मुख्य बात यह है कि रोहित करीब 14 साल से छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानी कर रहा है। जब हत्याकांड के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो उन्होंने इस बात का खुलासा किया। जैसे ही रोहित का नाम प्रकाश में आया तो पुलिस लगातार रोहित की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच ने रोहित को टिकरी से धर दबोचा। जब उससे पूछताछ की गई तो एक और नाम प्रकाश में आया विजेंद्र उर्फ बिंदर का। इस आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि विजेंद्र असौदा गिरोह का सदस्य है। वहीं इस गिरोह के चार सदस्यों को रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।बहरहाल पुलिस इस प्रकरण में विनोद प्रधान, प्रवीण और प्रदीप सहित अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम सुशील कुमार के गैंगस्टर से संबंधों को भी जांच रही है। सूत्रों की माने तो सुशील के हस्तक्षेप करने के बाद दिल्ली के कई टोल प्लाजा का ठेका लोगों को दिया गया था। हालांकि अभी इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है लेकिन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के किसी भी अधिकारी ने ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

Related Articles