Home » ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर वर्ल्ड विजन इंडिया ने बच्चों-महिलाओं को बताए हाथ धोने के तरीके

ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर वर्ल्ड विजन इंडिया ने बच्चों-महिलाओं को बताए हाथ धोने के तरीके

by admin

आगरा। कर्बला झाड़ू वाली बस्ती में वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा 15 अक्टूबर 2022 को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों-महिलाओं को बीमारियों से बचने के लिए अच्छी तरह से हाथ धोने और नियमित साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी गयी।

वर्ल्ड विजन इंडिया के कार्यकर्ता मनीष ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी व मौसम जनित बीमारियों और संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में जैसे खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद, शौचालय के बाद अच्छे से साबुन से हाथ धोए। साबुन से हाथ धोने के लाभों को विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है।

जानकारी दी गयी कि साबुन से हाथ धोने से डायरिया की घटनाओं में 30% और हाथ की गंदगी से होने वाले संक्रमण विशेष रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों मे 20% तक कम हो सकता है। हाथ धोने के बाद पौंछने के लिए साफ सुथरी जगह पर सुखाए हुए तौलिए का ही प्रयोग करें। तौलिए को समय समय पर उबलते हुए पानी में ही धोते रहना चाहिए ताकि वह पूरी तरह से कीटाणु मुक्त हो जाए।

हाथों को साफ रखने से स्वाइन फ्लू के संक्रमण से भी काफी हद तक बचा जा सकता है। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों को हाथ धोने के स्टेप बताए। वर्ल्ड विजन इंडिया के प्रबंधक मनोज कुमार और वर्ल्ड विजन के अन्य कार्यकर्ताओं का इसमें सहयोग रहा।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment