Home » World Health Day 2022 : अपने स्वास्थ्य के साथ धरती का भी रखें ख्याल तभी रहेंगे पूर्ण स्वस्थ्य

World Health Day 2022 : अपने स्वास्थ्य के साथ धरती का भी रखें ख्याल तभी रहेंगे पूर्ण स्वस्थ्य

by admin
World Health Day 2022: Take care of the earth along with your health, only then you will be completely healthy

शारीरिक रूप से स्वस्थ होना संपूर्ण स्वस्थ होना नहीं होता बल्कि जब आप शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तीनों स्तर पर स्वस्थ बनते हैं, तो संपूर्ण स्वस्थ माने जाते हैं। इसी उद्देश्य के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि पहला वर्ल्ड हेल्थ डे कब और किसने मनाया। इसके साथ ही इस साल की विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम क्या है?

पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे

अभी तक आप जान ही चुके हैं कि वर्ल्ड हेल्थ डे की डेट 7 अप्रैल होती है। 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ल्ड हेल्थ असेंबली का गठन किया। जिसमें पहली बार 7 अप्रैल 1950 को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। तभी से हर साल इसी तारीख को पूरी दुनिया वर्ल्ड हेल्थ डे मनाती है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। हर साल इस दिवस की एक खास थीम रखी जाती है। वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 की थीम ‘ऑवर प्लेनेट, ऑवर हेल्थ’ रखी गई है जिसका मतलब है कि हमारा ग्रह और हमारा स्वास्थ्य। हमारे स्वास्थ्य में इस पृथ्वी का खास योगदान होता है। इसलिए हमें हेल्दी रहने के लिए अपनी धरती को भी हेल्दी रखना जरूरी है।

वर्ल्ड हेल्थ डे का महत्व

हर साल स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए डब्ल्यूएचओ वर्ल्ड हेल्थ डे मनाता है जो कि लोगों को संपूर्ण तरीके से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जानकारी प्रदान करता है।

Related Articles