Agra. शुक्रवार सुबह घाट चौराहे पर भारी संख्या में महिलाएं पहुँच गयी। हाथों में सीढ़ी व अन्य सामान लेकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और सड़क पर ही लेट गयी। देखते है देखते चौराहे पर जाम लग गया। प्रदर्शन कर रही महिलाएं सड़क के बीचों बीच लेट गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और जाम खुलवाने का प्रयास किया तो महिलाओं से झड़प हो गयी।
मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के घाट व आसपास के इलाके का है। क्षेत्र में जलनिकासी की उचित व्यस्था न होने के कारण सैकड़ो परिवार जलभराव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर है लेकिन स्थानीय प्रशासन शिकायत करने के बावजूद कोई उचित कार्यवाही नही कर रहा है। निगम अधिकारियों की लापरवाही से नाराज महिलाओं ने क्षेत्र की समस्या को दूर कराने के लिए खुद ही सड़क पर उतर आई और रोड जाम कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नाले नाली चौक है और उन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है जिससे स्थिति बद से बत्तर हो गयी है। आलम यह है कि गालियों में कई फुट पानी भर गया है जो अब लोगों के घरों में घुस रहा है। ऐसे के गंदे पानी के बीच उन्हें रहना पड़ रहा है लेकिन शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कुछ लोगों में नाले व नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है जिससें जलनिकासी अवरुद्ध है।
महिलाओं का कहना था कि कोरोना की मार से पहले से ही वो जूझ रहे है ऐसे में किसी संक्रमण ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया तो स्थिति क्या होगी। कुछ परिवार में तो लोग बीमार भी है। महिलाओं का कहना था कि इससे पहले भी उन्होंने प्रदर्शन कर जाम लगाया था तो निगम अधिकारियों ने एक हफ्ते में समाधान करने की बात कही थी लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
प्रदर्शन की सूचना पर पहुँची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं समस्या समाधान के लिए अड़ी रही। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गयी।