Home » मासूम बच्चे के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, हुई दर्दनाक मौत

मासूम बच्चे के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, हुई दर्दनाक मौत

by pawan sharma

Agra. गुरुवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। एक महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर आत्महत्या करने की नीयत से मालगाड़ी के आगे कूद गई। मालगाड़ी से टकराने पर उसे जोर का धक्का लगा जिससे बच्चा छिटक के दूर जा गिरा और महिला ट्रैन के नीचे आ गयी। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर सिविल व आरपीएफ मौके पर पहुँच गयी। महिला की मौत हो गयी थी तो वहीं घायल अवस्था में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पूरा मामला थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव के फूलपुर का है। गांव के पास से आगरा इटावा रेलवे लाइन गुजर रही है। जानकारी के मुताबिक विवाहिता सुबह के समय रेलवे लाइन पर पहुँची और मालगाड़ी के आते ही उसके सामने छलांग लगा दी। महिला के हाथ में बच्चा भी था जो छिटक कर दूर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला ट्रेन के नीचे आ गई। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

वहीँ आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही आरपीएफ मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान मालगाड़ी लगभग 1 घंटे तक रुकी रही जिससे ट्रैक भी प्रभावित हुआ।

Related Articles

Leave a Comment