Home » आगरा आये राहुल गांधी और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत से जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने की मुलाक़ात

आगरा आये राहुल गांधी और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत से जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने की मुलाक़ात

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के सैपऊ में होने वाली जनसभा को संबोधित करने के लिए दिल्ली से राजस्थान जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई के लिए आगरा आये राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत सत्कार के लिए जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और कार्यवाहक शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल खेरिया एयरपोर्ट पर पहुँचा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और राष्ट्रीय महासचिव से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगरा जिले की दोनो लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की स्थित जानी, साथ ही आगरा मंडल के संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की और संगठन में बदलाव और मजबूती पर अपने विचार भी रखे। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने आगरा की विभिन्न समस्याओं और समय समय पर आगरा के विकास के लिए आगरा में हाई कोर्ट बेंच की मांग, बैराज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मांग से रूबरू कराया।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से आगरा एयरपोर्ट पर पहुँचे। जहाँ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने हवाई पट्टी पर ही उनका स्वागत सत्कार किया। जिला अध्यक्ष दुष्यंन्त शर्मा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने चलते चलते चुनाव से संबंधित चर्चाएं की और संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Comment