Home » आगरा में एयरपोर्ट-यमुना में जलयान चलाने के मुद्दे पर विनोद बंसल ने भाजपा को घेरा

आगरा में एयरपोर्ट-यमुना में जलयान चलाने के मुद्दे पर विनोद बंसल ने भाजपा को घेरा

by admin
Vinod Bansal surrounded BJP on the issue of running a ship in Agra Airport-Yamuna

Agra. विधानसभा 2022 के चुनावी रण में प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान के दौरान चुनावी जंग भी तेज हो गयी है। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अब एक दूसरे पर हमला बोलते हुए अपने पक्ष में जनता का समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। सोमवार को कांग्रेस से उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी विनोद बंसल ने भाजपा पर हमलावर होते हुए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ विधायक, जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे की परिभाषा को ही बदल कर रख दिया है। अब भाजपा के विधायक व उनके नेता कहते हैं कि बलात्कार करो और जेल मत जाओ।

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल कमला नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान वह मीडिया से रूबरू हुए। विनोद बंसल ने कहा कि 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी जी ने आगरा में एयपोर्ट बनवाने का वायदा किया आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी ने यमुना में आगरा से दिल्ली तक जलयान चलाने का वायदा किया और उस वायदा का क्या हुआ यह सभी को मालूम है। भाजपा झूठे वायदों की सरकार है यह किसी से छुपा नही है।

विनोद बंसल ने कहा कि भाजपा कहती है ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, लेकिन इस नारे का वास्तविक अर्थ भाजपा के नेताओं ने ही बदल दिया है। भाजपा के कुछ विधायक व नेता कहते हैं ‘बलात्कार करो और जेल भी मत जाओ’।

Related Articles