Home » आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में विजय सिंह सचिव व एसएस खिरवार बने कोषाध्यक्ष

आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में विजय सिंह सचिव व एसएस खिरवार बने कोषाध्यक्ष

by admin

आगरा। स्टाफ क्लब आगरा कॉलेज, आगरा का चुनाव कॉलेज के बॉटनी थिएटर में चुनाव अधिकारी प्रो पीवी झा, प्रो डीसी मिश्रा एवम प्रो डीवी सिंह के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

स्टाफ क्लब आगरा कॉलेज, आगरा में कुल 170 मतों में से 164 मत डाले गये। सचिव पद पर कांटे के मुकाबले में हिंदी विभाग के प्रो विजय कुमार सिंह ने जंतु विज्ञान विभाग के डॉ उमेश शुक्ला पर 7 मतों से तथा संयुक्त सचिव पद पर जंतु विज्ञान विभाग के डॉ आनंद प्रताप सिंह ने भौतिकी विभाग के डॉ चंद्रवीर सिंह से मात्र दो मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।

कोषाध्यक्ष पद पर डॉ एसएस खिरवार ने डॉ केशव सिंह को 13 व ऑडिटर पद पर डॉ उमाकांत चौबे ने डॉ निधि शर्मा को 6 मतों से हराकर विजय प्राप्त की। कार्यकारिणी सदस्य पर डॉ एसपी सिंह, डॉ रंजीत सिंह, डॉ अनुराधा नेगी, डॉ धर्मवीर सिंह यादव, डॉ फिरोज अंसारी एवं डॉ नितेश शर्मा विजयी हुए।

स्टाफ क्लब की कार्यकारिणी चुने जाने पर औटा महामंत्री प्रो भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रो दिग्विजय पाल सिंह, प्रो शशिकांत पांडे, डॉ गौरव कौशिक, प्रो विक्रम सिंह, डॉ अनुराग पालीवाल, प्रो सीके गौतम, प्रो वाईएन त्रिपाठी, प्रो अरुणोदय बाजपेई, प्रो दीपक उपाध्याय, प्रो एके सिंह, प्रो भूपाल सिंह, प्रो जयप्रकाश, डॉ शिव कुमार सिंह, प्रो केके सिंह, प्रो एसएन जैसल, प्रो कमलेश कुमार, प्रो प्रभात कुमार यादव, प्रो उमेश कुमार, डॉ शिववीर सिंह यादव, प्रो अमरनाथ, प्रो सुरेंद्र नाथ आदि शिक्षकों ने नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को बधाइयां दी हैं।

Related Articles

Leave a Comment