Home » नदी में उतरते समय वीडियो बनाना पड़ा भारी, डूबने से तीन युवकों की मौत

नदी में उतरते समय वीडियो बनाना पड़ा भारी, डूबने से तीन युवकों की मौत

by admin
Video had to be made while landing in the river, three youths died due to drowning

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना में नहाते समय तीन दोस्तों के डूब जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं जब इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों मृतक युवकों का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

दरअसल बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त यमुना में नहाने के लिए गए थे। लेकिन तीनों दोस्त वीडियो बनाते हुए यमुना में नहाने के लिए उतरे थे जिसके चलते वे हादसे का शिकार हो गए और यमुना नदी में डूब गए। हालांकि इस दौरान जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने युवकों को यमुना नदी में खोजना शुरू कर दिया था लेकिन युवकों का कुछ पता ना चल सका था।

मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक का शव सोमवार शाम को ही गोताखोरों द्वारा बाहर निकाल लिया गया था लेकिन अन्य दो युवकों की तलाश लगातार जारी थी। जिसके चलते मंगलवार को दोनों युवकों के शव यमुना नदी से बाहर निकाले गए। दोनों युवकों के शवों को देखकर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन तीनों युवकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles